अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के Artemis‑2 मिशन ने इतिहास रचते हुए चांद के बेहद करीब से सफलतापूर्वक उड़ान भरी है। मिशन के दौरान ली गई तस्वीरें सामने आने के बाद दुनियाभर में उत्साह का माहौल है। इन तस्वीरों में चंद्रमा की सतह, अंतरिक्ष की गहराई और पृथ्वी का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है।
यह मिशन मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसका उद्देश्य भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों की वापसी की तैयारी करना है। Artemis कार्यक्रम के तहत आने वाले वर्षों में चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने की योजना है, जो आगे चलकर मंगल मिशन की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।
read also: LPG Crisis पर सरकार का बयान: ‘पेट्रोल और एलपीजी की नहीं होगी कमी’, होर्मुज संकट के बीच भरोसा
विशेषज्ञों के अनुसार, Artemis-2 की सफलता से अंतरिक्ष अनुसंधान के नए रास्ते खुलेंगे और गहरे अंतरिक्ष में मानव मिशनों के लिए तकनीकी क्षमताएं मजबूत होंगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।


