दक्षिण भारत की ट्रेकर G S Sharanya की हिम्मत और जज़्बे की कहानी सामने आई है। शरण्या चार दिनों तक घने जंगल में फंसी रहीं और केवल पानी पीकर खुद को जिंदा रखा। बताया जा रहा है कि ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटक जाने के बाद उनका संपर्क बाहरी दुनिया से टूट गया था, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।
रिपोर्ट के मुताबिक, जंगल में भोजन न मिलने के कारण उन्होंने नदी और झरनों का पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखा और सुरक्षित जगहों पर रात बिताई। मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी ऊर्जा बचाकर रखने की कोशिश की। आखिरकार चार दिन बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकाला।
इस खौफनाक अनुभव के बाद भी शरण्या का हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए सीख है, लेकिन वे ट्रेकिंग छोड़ने वाली नहीं हैं और बेहतर तैयारी के साथ फिर से ट्रेक पर जाएंगी।


