RAIPUR NEWS: करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद रायपुर से जयपुर के बीच हवाई सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। हालांकि इस बार यह उड़ान सीधे नहीं, बल्कि कनेक्टिंग फ्लाइट के रूप में उपलब्ध होगी। IndiGo एयरलाइंस ने इस रूट को हैदराबाद के जरिए जोड़ते हुए संचालन शुरू किया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
एयरलाइन के शेड्यूल के अनुसार रायपुर से सुबह 9 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचती है। इसके बाद यात्री 11:50 बजे हैदराबाद से जयपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इस रूट के लिए किराया लगभग 6,000 से 9,000 रुपये के बीच रखा गया है, जो मौजूदा हवाई यात्रा दरों के अनुसार संतुलित माना जा रहा है।
इस सेवा के लिए 72 सीटर एटीआर विमान तैनात किए गए हैं। पहले रायपुर-भोपाल-जयपुर फ्लाइट संचालित होती थी, जिसे तकनीकी कारणों से बंद कर दिया गया था। अब नई कनेक्टिविटी के जरिए यात्री जयपुर से मुंबई के लिए भी आगे की फ्लाइट ले सकेंगे। टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।





