कोरबा : जिले के कोरबा तथा कटघोरा वनमंडल में हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने का सिलसिला जारी है। जहां कटघोरा वनमंडल के पचरा गांव के जंगल में 53 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं वहीं कोरबा वनमंडल के करतला व कोरबा रेंज में 50 हाथी बांधापाली, सेंद्रीपाली तथा केराकछार में उत्पात मचा रहे हैं।
सीएसईबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट व लूट के मामले में 3 आरोपी धर दबोचे
कटघोरा वनमंडल के पचरा क्षेत्र में विचरणरत हाथियों ने बीती रात खेतों में पहुंचकर उत्पात मचाया और 12 से अधिक ग्रामीणों की धान फसल को तहस-नहस कर दिया जबकि कोरबा रेंज के केराकछार में बीती रात अचानक धमके 12 हाथियों के दल ने भी उत्पात मचाते हुए डेढ़ दर्जन ग्रामीणों क धान फसल को रौंद दिया है।
कोरबा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ
पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गए हैं। बड़ी संख्या में जिले में हाथियों के सक्रिय रहने से ग्रामीण हलाकान हैं।


