छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने Rahul Gandhi के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
सीएम साय ने कहा कि देश की जनता अपने नेताओं का सम्मान करती है और इस तरह की टिप्पणी से राजनीतिक संवाद का स्तर गिरता है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से संयमित भाषा का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत और आपत्तिजनक शब्दों से बचना चाहिए।
वहीं, राहुल गांधी के बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, जबकि कांग्रेस की ओर से भी बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।


