प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान भारत और Norway के बीच संबंधों को नई ऊंचाई मिली है। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाते हुए अपने रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक पहुंचाने पर सहमति जताई है। इस साझेदारी का मुख्य फोकस हरित ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर रहेगा।
दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई वार्ता में स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री अर्थव्यवस्था और जलवायु अनुकूल तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। भारत और नॉर्वे ने पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए संयुक्त परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
read also: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, कई इलाकों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता वैश्विक स्तर पर जलवायु कार्रवाई में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा। साथ ही, इससे हरित प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।


