प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। भारत सरकार ने साफ किया है कि अगर किसानों ने समय रहते दो जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं कीं, तो अगली यानी 23वीं किस्त अटक सकती है। सरकार लगातार किसानों से योजना के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है।
सबसे जरूरी काम है e-KYC और भू-अभिलेख (लैंड रिकॉर्ड) का सत्यापन। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसके अलावा बैंक खाते और आधार की सही लिंकिंग भी अनिवार्य है। कई मामलों में छोटी-छोटी गलतियों के कारण किसानों की पिछली किस्तें भी अटक चुकी हैं।
read also: जयराम रमेश का बड़ा बयान: ‘महिला आरक्षण नहीं, असली मुद्दा परिसीमन’, सरकार की नीयत पर उठाए सवाल
सरकार का कहना है कि समय रहते ये दोनों काम पूरा करने पर किसानों को बिना किसी रुकावट के अगली किस्त का लाभ मिल सकेगा। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट कर लें, ताकि आर्थिक सहायता समय पर उनके खाते में पहुंच सके।


