रितिक शिवहरे (कोरिया)
Waterlogging On NH 43 Korea: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में बारिश के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. खेतों का पानी जैसे ही नेशनल हाईवे पर बहकर आया, सड़क पर मछलियां भी पहुंच गईं. फिर क्या था. लोगों ने हाईवे को ही फिशिंग स्पॉट बना दिया.
कोई जाल डालकर मछली पकड़ने लगा तो कोई हाथों से मछलियां पकड़ता नजर आया. सड़क किनारे जुटी भीड़ इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करती रही.
सड़क पर मछली पकड़ते दिखे लोग
लगातार बारिश के बाद खेतों और नालों का पानी नेशनल हाईवे पर बहने लगा. पानी के साथ मछलियां भी सड़क पर आ गईं. यह खबर फैलते ही आसपास के लोग जाल और बाल्टियां लेकर हाईवे पहुंच गए. देखते ही देखते सड़क पर मछली पकड़ने वालों की भीड़ लग गई. कई लोगों ने जाल डालकर बड़ी संख्या में मछलियां पकड़ीं, जबकि कुछ लोग हाथों से ही मछलियां पकड़ते दिखाई दिए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाईवे पर यह अनोखा नजारा देखने वालों की भीड़ भी जुट गई. जिसने भी यह दृश्य देखा, वह हैरान रह गया कि जिस सड़क पर रोज तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, वहीं आज लोग मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं. जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.






