ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म Jeevansathi के जरिए दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर चिकन पार्टी के बहाने मुलाकात के दौरान खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के बेहोश होते ही आरोपी घर में रखे जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया।
पीड़िता को होश आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी पहचान और झूठी जानकारी देकर युवती का भरोसा जीता था। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और मोबाइल लोकेशन व ऐप से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
read also: CG के इस देवी धाम में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; मचा हड़कंप…
इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन मैट्रिमोनियल और डेटिंग प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें और निजी मुलाकात के दौरान सावधानी बरतें। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच यह घटना ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों को लेकर चिंता बढ़ा रही है।


