मनेंद्रगढ़ जिले में शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। कलेक्टर आदिवासी विकास कार्यालय द्वारा पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
यह भर्ती National Education Society for Tribal Students के अंतर्गत होगी। इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत आयुक्त सभागार में लिया जाएगा। कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें पीजीटी और टीजीटी स्तर के विभिन्न विषय शामिल हैं।
आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार 29,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर सीधे इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी और सत्र समाप्ति के साथ समाप्त हो जाएगी।


