छत्तीसगढ़ के Balrampur जिले में क्रेशर प्लांट में काम कर रहे एक आदिवासी मजदूर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक करीब डेढ़ क्विंटल वजनी लोहे का पार्ट मजदूर के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि क्रेशर प्लांट में लंबे समय से सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही थी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
read also: Railways: पश्चिम बंगाल में रेल नेटवर्क को मिलेगा बड़ा बूस्ट, तीन मेगा प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में क्रेशर माफिया की कार्यप्रणाली और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


