Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: 24 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कई राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय में इजाफा और आर्थिक स्थिति में सुधार का दिन होगा। वहीं कुछ राशि वालों को बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल होगी और कोई नई डील हासिल हो सकती है। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा सतर्कता बनाकर चलना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार, 24 अप्रैल का दिन कैसा बीतेगा। 28 अप्रैल को जिला स्तरीय रोजगार…
Author: Adarsh Loktantra News
अंबिकापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक रोजगार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों के निजी नियोजक शामिल होकर तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लेंगे। यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। हालांकि, नियुक्ति से संबंधित शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि विभाग की भूमिका केवल सुविधाप्रदाता के रूप में रहेगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए सरगुजा संभाग के सभी शिक्षित युवाओं को…
जगदलपुर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक हिंसा की घटना सामने आई है। खुशियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। जानकारी के अनुसार, आपसी कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।…
आईपीएल के बीच श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा से जुड़ा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खिलाड़ी ने श्रीलंका क्रिकेट से माफी मांगते हुए अपने पहले के रुख से यू-टर्न ले लिया है। विवाद खिलाड़ी की उपलब्धता और राष्ट्रीय टीम से जुड़े मुद्दों को लेकर खड़ा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत में काफी चर्चा बटोरी थी। बताया जा रहा है कि बोर्ड और खिलाड़ी के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। माफी के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने भी सकारात्मक संकेत दिए हैं, जिससे उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता कम हुई…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव तैयार करने के लिए जनगणना का काम शुरू हो गया है। अभी 30 अप्रैल तक कोई भी ऑनलाइन स्व-गणना कर सकता है। इसी बीच मकानों की नंबरिंग का काम भी शुरू हो गया है। इसके बाद 1 मई से प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे और 33 बिंदुओं पर सवाल जवाब करेंगे। इस दौरान आपके द्वारा दी गई जानकारी भविष्य में सरकारी योजना बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जब प्रगणक आपके घर पहुंचे, जो उनके 33 सवालों के सही जवाब दें, नहीं तो जुर्माना और सजा दोनों हो…
स्मार्टफोन कंपनियों की कार्यप्रणाली को लेकर यूरोपियन यूनियन ने बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोपीय संघ ने उन आरोपों पर जांच तेज कर दी है जिनमें कहा जा रहा है कि कई कंपनियां जानबूझकर अपने स्मार्टफोन की उम्र सीमित रखती हैं, ताकि उपभोक्ता जल्दी नया फोन खरीदने को मजबूर हों। इस रणनीति को ‘प्लांड ऑब्सोलेसेंस’ कहा जाता है। ईयू का कहना है कि यदि कंपनियां जानबूझकर डिवाइस की परफॉर्मेंस घटाने, सॉफ्टवेयर अपडेट सीमित करने या बैटरी लाइफ कम रखने जैसी रणनीतियां अपनाती हैं, तो यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। इसी के चलते यूरोप में ‘राइट…
दुनिया भर में बढ़ती गर्मी और चरम मौसम ने कृषि चक्र को गंभीर रूप से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि लगातार बढ़ते तापमान और लंबे हीटवेव के कारण खेती की पारंपरिक समय-सारिणी बिगड़ रही है, जिससे खाद्य उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह संकट विशेष रूप से एशिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में तेजी से गहराता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि असामान्य गर्मी के कारण फसलों की पैदावार घट रही है, पानी की कमी बढ़ रही है और मिट्टी की गुणवत्ता पर भी…
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी नौसेना के सचिव जॉन फेलन ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे रक्षा और विदेश नीति से जुड़े हलकों में हलचल बढ़ गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में सैन्य गतिविधियां तेज हैं और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। इस्तीफे के बाद हंग काओ को कार्यवाहक नौसेना सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि यह बदलाव रणनीतिक कारणों से किया गया है ताकि मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के बीच नेतृत्व में…
Naxalite surrender In Rajnandgaon : बस्तर के रावघाट एरिया कमेटी मेंबर माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी (28) ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय में आत्समर्पण किया है। बुधवार की शाम वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका विधिवत आत्मसमर्पण कराया जाएगा। उर्मिला मूलत: मानपुर ब्लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली है। Strait of Hormuz में जहाजों पर हमले से तनाव, Israel हमले में पत्रकार की मौत वह 13 वर्ष तक सशस्त्र माओवादियों के साथ बस्तर में सक्रिय रही। वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आखिरी माओवादी कैडर बताई जा रही है। उसने बताया कि 15 वर्ष…
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर हमले की खबरों के बाद क्षेत्र में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल बन गया है। यह इलाका वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच इजरायली हमले में एक पत्रकार की मौत की खबर ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संघर्ष प्रभावित इलाके में कवरेज के दौरान यह घटना हुई, जिससे मीडिया और मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। read also: Mirzapur Road Accident: अनियंत्रित…
