अंबिकापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक रोजगार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों के निजी नियोजक शामिल होकर तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लेंगे।
यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। हालांकि, नियुक्ति से संबंधित शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि विभाग की भूमिका केवल सुविधाप्रदाता के रूप में रहेगी।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए सरगुजा संभाग के सभी शिक्षित युवाओं को ऑनलाइन पोर्टल eRojgar तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे विभागीय पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इच्छुक आवेदकों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।


