रायपुर: नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। CG में 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सहायक ग्रेड-3 के…
Author: Adarsh Loktantra News
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को अज्ञात आरोपियों ने साइबर ठगी का शिकार बनाया है। शातिरों ने पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर 61 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंघानिया के साथ 8 लाख 23 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। ठगों ने वाट्सअप पर एक फर्जी फाइल भेजकर उनके बैंक खाते से यह रकम निकाल ली। पीड़ित ने भिलाई के खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज कराया है। Job के लिए Resume भेज रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचें, नहीं तो रिज्यूमे हो जाएगा रिजेक्ट ठगी के शिकार हुए प्रदीप कुमार सिंघानिया दुर्ग PWD…
रायपुर: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही भावना उस समय और जीवंत हो उठी, जब बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते के साथ बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार के संकल्प की झलक दिखाई दी। ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम…
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि नेपाल-चीन बॉर्डर के पास ऊपरी इलाके में अभी भी रुकावट बनी हुई है, जिससे फिर से जलप्रलय आ सकता है। यह चेतावनी ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट’ (ICIMOD) ने दी है। काठमांडू में स्थित यह अंतर-सरकारी संस्था हिंदू-कुश हिमालय क्षेत्र के आठ देशों – भारत, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और अफ़गानिस्तान – के लिए काम करती है। संस्था ने एक विस्तृत बयान जारी करते हुए बताया कि 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ की वजह तलाशने के लिए अधिकारी और वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश में जुट गए कि इस आपदा…
Nepal Flash Floods: नेपाल में भीषण बाढ़ के चलते 165 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत के 300 लोग लापता हैं। इनमें से अधिकतर मानसरोवर यात्रा पर गए थे। घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है और अगले ही पल मलबे के साथ आया पानी सब तबाह कर देता है। यह बाढ़ तिब्बत से शुरू हुई थी। इसने कई कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, जरूरी पुल बहा…
Swine Flu: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इनमें से 2 मरीजों का इलाज शहर के अपोलो हॉस्पिटल में जारी है, जबकि 5 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला कब? जानिए 2026 में…
Neeraj Chopra Schedule: नीरज चोपड़ा 27 अगस्त को होने वाली ज़्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे, भले ही पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता इस कार्यक्रम का हिस्सा है. ज़्यूरिख की आधिकारिक एंट्री लिस्ट में नीरज का नाम शामिल नहीं है. नीरज ने 2026 में दो डायमंड लीग इवेंट्स में हिस्सा लिया है. 19 जून को दोहा में उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया, और फिर 21 अगस्त को लॉजेन में 88.05 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 85.83 मीटर के थ्रो…
Saransh Jain’s record: टीम इंडिया के नए ऑफ स्पिनर सारांश जैन (Saransh jain) युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा पॉजिटिव हैं कि कोशिश करने वाले की हार नहीं होती. प्रतिभा उनकी सीमित है, गेंदों को उतना घुमाव नहीं मिलता, जैसा पूर्व में भारत के पारंपरिक ऑफ स्पिनरों के पास रहा है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में बिना थके लगे रहे, तो भारत के लिए टेस्ट जर्सी पहने में सफल हो ही गए. और अब सारांश ने खुद को कोलंबो के सिहंली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खास कारनामा करते हुए खुद को भारतीय टेस्ट इतिहास के ऐसे शीर्ष…
Nepal Flood Rajasthan Pilgrims : नेपाल और चीन सीमा पर बाढ़ की खबरों के बीच राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नेपाल गए 45 तीर्थ यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। देवस्थान विभाग के एडीसी गीतेश श्री और उप सचिव आलोक सैनी के अनुसार राजस्थान से रोजाना 45 वरिष्ठ नागरिकों को पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए नेपाल भेजा जा रहा है। विभाग का कहना है कि काठमांडू में बाढ़ का कोई असर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित राजस्थान लौट रहे हैं। इसी बीच बुधवार को भी 45 यात्रियों का एक और दल नेपाल के लिए…
Rajasthan Black Spots : राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने तकनीक आधारित ऑपरेशन सेफर रोड्स शुरू किया है। इस अभियान में 2023 से 2025 तक के सड़क हादसों और उनमें हुई जनहानि के आंकड़ों का विश्लेषण कर जयपुर रेंज के प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर 101 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों को Google Maps से जोड़ा गया है, ताकि वाहन चालकों को खतरनाक क्षेत्र में पहुंचने से पहले चेतावनी मिल सके और वे सतर्क होकर वाहन चला सकें। जयपुर रेंज के IG राहुल प्रकाश के निर्देशन में…
