Author: Adarsh Loktantra News

अंबिकापुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ…

Read More

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. करीब 480 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. जप्त किए गए गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. नशीले पदार्थ को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की प्लानिंग  थी. पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.  जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की तरफ से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद श्याम तराई…

Read More

सक्ती : जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनजीएसएल (NGSL) कंपनी के करीब 70 श्रमिक प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने प्रबंधन पर बिना लिखित सूचना दिए उन्हें काम से हटाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद स्थिति सामान्य होने के बजाय और बिगड़ गई है। हादसे के बाद से प्लांट में कामकाज प्रभावित हुआ है और इसी के चलते 200 से अधिक कर्मचारियों को कथित तौर पर…

Read More

बलौदाबाजार : जिले में जमानत पर रिहा हुए 9 आरोपियों ने कारों का काफिला निकालकर रैली की। इस दौरान उन्होंने स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई, जिसमें कुछ आरोपी कार की खिड़कियों से बाहर लटकते नजर आए। आरोपियों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। दहशतगर्दी ऐसी कि जिसने भी देखा, चेहरे पर भय ही दिखाई दिया। कानून व्यवस्था को आरोपियों और साथ चले रहे बदमाशों से एक तरह से धता बताने का काम किया। अचरज की बात ये कि कारों के काफिले के साथ रैली में शामिल बदमाशों से आने जाने वाले राहगीरों से बदतमीजी भी करते रहे। इसके पीछे सिर्फ…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रतिष्ठित वीरता सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. असम रायफल में पदस्थ जवान भोजराम साहू को मणिपुर में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में प्रदर्शित अदम्य साहस और वीरता के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सल अभियानों के दौरान उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख भी इस सम्मान से अलंकृत होंगे. Exam Fee Update: बोर्ड छात्रों को झटका… 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी असम राइफल्स के जवान…

Read More

Exam Fee Update: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की बैठकों में लिए गए निर्णय के आधार पर संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, अब छात्रों को परीक्षा के हर मद में अधिक भुगतान करना होगा। नियमित परीक्षा शुल्क, जो पहले 280 रुपए था, उसे बढ़ाकर 480 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह, अंकसूची के लिए अब 100 रुपए के बजाय 200 रुपए देने होंगे। प्रायोगिक परीक्षा की फीस भी प्रति विषय 80 रुपए…

Read More

रायपुर : प्रदेश में अवैध रेत खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। माइनिंग विभाग और कलेक्ट्रेट की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद रेत माफियाओं द्वारा नियम तोड़कर अवैध रेत खनन कर रहे हैं। बता दें कि माइनिंग टीम ने विभिन्न जिलों में अब तक 1.16 करोड़ से अधिक की वसूली की है। वहीं, 400 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें धमतरी जिले में सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। नियम तोड़कर अवैध रेत खनन करने वाले रेत माफियाओं के खिलाफ खनिज विभाग ने अब कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। रेत खनन में यदि…

Read More

जांजगीर : एक तरफ एचआईवी संक्रमण से रोकने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार शहर से लेकर गांव तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है, बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे भी है जहां हर साल HIV संक्रमितों के आंकड़े दोगुने हो जाते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया, हैरानी की बात यह है कि जेल में कैसे इस संक्रमण…

Read More

CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बिहार के जहानाबाद जिले के एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे और 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण पुलिस और जहानाबाद (बिहार) पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, थाना महिला थाना, जिला जहानाबाद (बिहार) में अपराध क्रमांक 35/2019 के तहत आरोपी अजय यादव के खिलाफ धारा 457, 341, 323, 307, 379, 504, 376(डी), 427, 34 भादवि तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत गंभीर मामला दर्ज है। आरोपी घटना के…

Read More

Summer Special Train : ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन बिलासपुर और बेंगलुरु छावनी के बीच एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी. इससे यात्रियों को  कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून (शुक्रवार) को बिलासपुर से रवाना होगी. राशन से जुड़ी शिकायतें अब होंगी घर बैठे दूर, ऑनलाइन जनसुनवाई में सीधे अधिकारियों से करें बात यह ट्रेन एक तरफा…

Read More