दुर्ग : रक्षाबंधन की रात दुर्ग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन दोस्त बिरयानी खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान चंडी मंदिर के पास गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पांच युवकों ने मिलकर धन्ना चौधरी नामक युवक पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद धन्ना सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, धन्ना चौधरी अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बिरयानी खाने निकला था।…
Author: Adarsh Loktantra News
नेपाल में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है, वहीं 2000 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस बीच चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, तिब्बत में भूस्खलन के मलबे से बनी झील में पानी का स्तर फिर से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोबारा कीचड़ या ज़मीन खिसकने (लैंडस्लाइड) का खतरा बना हुआ है। नेपाल और तिब्बत के बीच मुख्य ज़मीनी सीमा, ग्यारोंग पोर्ट के आस-पास बचाव कार्यों की ज़िम्मेदारी संभालने वाली टीम ने ढलानों पर नज़र रखने और आस-पास काम कर रहे बचाव कर्मियों को समय रहते चेतावनी देने के लिए ड्रोन तैनात…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में देर रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। FIR में धारा 307 और 191 भी शामिल की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए ड्रोन और CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रित होने का दावा किया जा रहा है और एसएसपी के साथ कलेक्टर मामले में निगरानी कर रहे…
भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने चोट की वजह से इस साल के बाकी बचे सभी मैचों से नाम वापस ले लिया है। वे अगले महीने होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एशियन गेम्स में उनसे गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीद थी, इसलिए उनका बाहर होना भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की जानकारी दी है। CG Crime: ज्वेलरी दुकान में 3 शातिरों की करतूत, ग्राहक बनकर आए और सोने की चेन लेकर हुए फरार सोशल मीडिया पोस्ट में नीरज चोपड़ा ने…
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेज़ुएला के साथ “दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील” का ऐलान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समझौते से कच्चे तेल तक अमेरिका की पहुंच बढ़ेगी, सप्लाई में बढ़ोतरी होगी और आखिरकार पेट्रोल की कीमतें कम होंगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिका की एनर्जी सप्लाई के लिए बहुत फ़ायदेमंद है और दावा किया कि इससे अमेरिकी तेल भंडार “दोगुने से भी ज़्यादा” हो जाएंगे और गैस की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी। कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे…
भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टूर्नामेंट के तुरंत बाद टीम से बाहर कर दिया गया। उस वक्त सेलेक्टर्स का ये फैसला सूर्या के लिए किसी झटके से कम नहीं था। सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया की टी20 कप्तानी संभाली थी। उसके बाद से उनकी कप्तानी में भारतीय टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी थी और टीम ने एशिया कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था। लेकिन इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के लिए सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को…
रायपुर : राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी दी है. पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है. मंत्रालय से इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है. प्याज की बड़ी खेप लेकर दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस, 35 रुपये प्रति किलो होगी बिक्री! सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई थीं. इसके परिपालन…
प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए नासिक से प्याज की बड़ी खेप लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। देश के कई शहरों में प्याज की कीमतें 55-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, इसलिए कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने राजधानी में 35 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी वाली दर पर प्याज बेचना शुरू किया है। तो अब कांदा एक्सप्रेस आने से लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध हो सकेगा। CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश…
दुर्ग : जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी के दौरान महिला टेक्नीशियनों द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। लैब प्रभारी जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में कुछ महिला टेक्नीशियन लैब के अंदर ब्लड सैंपल के साथ रील बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधि…
नई दिल्ली : नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि मानवता को ही दहला दिया है. नेपाल के हजारों लोग लापता हैं और कई देशों के लोगों समेत कुल 626 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है. लापता लोगों को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. इस बीच नेपाल में हुई तबाही के निशान भारत तक मिल रहे हैं. यूपी के कुशीनगर जिले में गंडक नदी में तीन शव बहते…
