आरंग: आरंग थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों, तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का चाबुक लगातार चल रहा है। इस कड़ी में आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू की अगुवाई में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छिंदगढ़-बलौदाबाजार मार्ग से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरंग पुलिस की इंटेलिजेंस टीम को 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली के पास कुछ बाहरी व्यक्ति अवैध शराब की बड़ी खेप खपाने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना…
Author: Adarsh Loktantra News
भद्रक: ओडिशा के भद्रक जिले से सांप के काटने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। यहां सांप के काटने के बाद एक युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसके हाथ में सिर्फ इलाज की जरूरत नहीं थी, बल्कि एक प्लास्टिक का डिब्बा भी था। हैरानी की बात यह थी कि उस डिब्बे के अंदर वही सांप मौजूद था, जिसने युवक को काटा था। Nepal Flash Flood Updates: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा; 2498 लोगों की तलाश जारी क्या है…
रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय आरक्षक रात्रि गश्त के लिए ड्यूटी पर गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन के चलते आरक्षक की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोर देर रात मकान में दाखिल हुए। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर पहुंचने के बाद अलमारियों के लॉक भी…
रायपुर : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। लापता भारतीय नागरिकों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता कर्ताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. मीना गुप्ता ब्रिटेन में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन और चिंताजनक परिस्थिति में उनका परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने बताया…
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौक का है। Husband Wife Dispute: पत्नी से विवाद के बाद हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, इलाके में मचा हड़कंप पढ़िए पूरी खबर जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैंप-01 निवासी शिव कुमार सिंह के रुप में हुई…
चाय पीने के लिए लिया गया एक छोटा-सा ब्रेक छत्तीसगढ़ के पांच दोस्तों के लिए जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ। नेपाल की भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में आई अचानक बाढ़ के दौरान अगर वे कुछ मिनट पहले वहां से निकल गए होते, तो शायद तेज बहाव की चपेट में आ जाते। बाढ़ के बाद इन दोस्तों ने दो दिन ऊंचाई वाले इलाके में शरण लेकर गुजारे और शनिवार को सुरक्षित रायपुर लौट आए। SBI PO Prelims Result 2026 जारी, यहां चेक करें अपना रिजल्ट और डाउनलोड करें PDF चाय के लिए रुके और टल गया बड़ा खतरा रायपुर…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का देश के 140 करोड़ नागरिकों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम है. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों, प्रेरक प्रयासों और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों की उपलब्धियों को पूरे देश के सामने रखते हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देशवासियों को प्रत्येक माह…
दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ईशान किशन को चोट लगी, जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़कर वापस जाना पड़ा। वह जब मैदान से बाहर गए तब उनकी गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी का जिम्मा संभाला। 15 साल के वैभव को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: CM…
Bilaspur Khaparganj Violence: न्यायधानी के खपरगंज में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को तोड़-फोड़ और पथराव के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है. चप्पे-चप्पे पर बेरिकेडिंग के साथ पुलिस बल लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग कर रहा है. इसके साथ ही हमलावरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने अब तक 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद से खपरगंज के साथ तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर जिले के स्थानीय बल के साथ दूसरे जिलों से करीब साढ़े तीन…
Chhattisgarh News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को शहर में चल रहे स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस की कुल 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ बड़े स्तर पर सघन जांच पड़ताल की। इस दौरान 30 स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश देकर जांच की गई। औचक निरीक्षण से कई स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान शहर में तरह-तरह की बातें होती रहीं। पुलिस के मुताबिक,जांच के दौरान दो स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसमें थाना डीडी के तहत संचालित एलिना स्पा सेंटर और थाना पंडरी क्षेत्र के अंबुजा मॉल के थाई स्पा सेंटर शामिल…
