Tmc Leader Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक हालिया इंटरव्यू में पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो जाएं. महुआ ने बताया कि उनके और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बीच व्यक्तिगत स्तर पर हमेशा सम्मानजनक संबंध रहे हैं. महुआ मोइत्रा ने कहा कि जब सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी छोड़कर भाजपा में जाने का फैसला किया था, तब उन्होंने अपने इरादे को खुलकर सामने रखा था. उन्होंने पार्टी के भीतर रहकर दोहरी राजनीति नहीं…
Author: Adarsh Loktantra News
MP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाई कोर्ट में लिखित आवेदन दिया. राहुल गांधी ने लिखित आवेदन में अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है. आवेदन में कहा गया है कि गलतफहमी में बयान दिया गया था. अब हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के आवेदन पर कार्तिकेय चौहान से जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने कहा है कि कार्तिकेय चौहान की तरफ से लिखित में प्रतिक्रिया कोर्ट में पेश की जाए. पूरे मामले की सुनवाई कल फिर कोर्ट में होगी. मानहानि के मामले की सुनवाई मंगलवार को हाई कोर्ट में हुई. इस दौरान भोपाल एमपी-एमएलए कोर्ट ने…
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा कि महमूद गजनवी ने जिस प्रकार से सोमनाथ मंदिर लूटा था, वहीं आज के समय में आरएसएस के लोग राम मंदिर को लूट रहे हैं. भूपेश बघेल ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल, बिजली के बढ़ते दामों और किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि खाद के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. बिजली महंगी करके सरकार आम लोगों पर बोझ डालना चाहती है. काका अभी जिंदा है, तेवर बरकारर है…
Trisha Unfollows Thalapathy Vijay: एक्टर से मुख्यमंत्री बने विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. उनके और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं. इसी बीच पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ तलाक की खबरों के बाद दोनों के बीच सुलह की चर्चाओं ने भी सुर्खियां बटोरीं. अब एक नई चर्चा तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है. तृषा ने विजय को बर्थडे विश नहीं किया 22 जून 2026 को विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद…
Sister Exposes Murder Plot: महाराष्ट्र में एक युवती ने अपने होने वाले पति को इतनी चालाकी से मौत के घाट उतार दी, ताकि किसी को भी शक न हो, लेकिन कहते हैं न कि अपराध करने वालों की प्लानिंग और चालाकियां कितनी भी परफेक्ट क्यों न हों, उनकी एक चूक जेल की सलाखों तक पहुंचा ही देती है. केतन हत्याकांड का मामला काफी सुर्खियों में रहा, लोग इसे आकस्मिक मौत मान रहे थे, लेकिन जब खुलासा हुआ तो सब हैरान रह गए. जानें कैसे हुआ खुलासा. पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन चौधरी दोनों पहले से ही एक-दूसरे के संपर्क में…
Modi cabinet reshuffle: देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी कि गुरुवार को मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज मीटिंग होने वाली है. इसको लेकर एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव देखने को मिल सकता है. एक दिन पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. मोदी मंत्रिमंडल में दो ऐसे नेता हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है. इनमें से एक जॉर्ज कुरियन ने अपने…
Pakistan false claim: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले मई महीने में संघर्ष हुआ था. उस समय यह संघर्ष पहलगाम हमले के बाद हुआ था. भारत ने पाकिस्तान को करारी चोट दी थी. पाकिस्तान ने भी कई तरह के झूठे दावे किए थे जो समय के अपने आप ही खारिज होते चले गए. लेकिन, संघर्ष खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछा था कि इस संघर्ष में भारत के कितने राफेल जेट गिरे हैं? उनका यह बयान अब खुद को ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार…
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. भारी मात्रा में गुटखा और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है. यह पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गांव का है, जहां डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर एक गोदाम किराए पर लेकर अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा तैयार और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था. 32 बोरे तैयार गुटका जब्त सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सुपेला निवासी मोहम्मद मुस्तफा का गोदाम उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद शान ने करीब 15 से 20 दिन…
Chhattisgarh New Education Session: छत्तीसगढ़ में अगले सत्र से सरकारी स्कूलों और छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों के खुलने के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अभी व्यवस्था है कि शैक्षणिक सत्र 16 जून को शुरू होता है. अब ये तारीख बदलने जा रही है. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है. अगले सत्र में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल अगले शैक्षणिक सत्र से छत्तीसगढ़ के स्कूल 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से खुलेंगे. इसे सीनियर सेकेंडरी बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE)…
Kasdol Murder Case: कसडोल हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले चार महीने में हुई 8 मौतों के मामले में साइको किलर रामसहाय जायसवाल (46 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर 8 हत्या और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. क्या है पूरा मामला? दरअसल, बलौदाबाजार जिले के ग्राम खर्वे में रहस्यमयी तरीके से हुई 8 मौतों के मामले में ग्रामीणों ने 6 जून 2026 को कसडोल SDOP को आवेदन देकर जांच की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि इनकी कड़ाई से जांच होनी चाहिए. इसके साथ गांव…
