रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान हुए अरबों रुपए के कथित कोयला घोटाले का अंत अभी भी नजर नहीं आ रहा है. ताजा घटनाक्रम में ईओडब्ल्यू ने फरार चल रहे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कोयला घोटाले में दर्ज एफआईआर में पहले से ही रामगोपाल अग्रवाल और उनके बेटे वैभव अग्रवाल का नाम शामिल है. रामगोपाल अग्रवाल अभी भी फरार चल रहे हैं, वहीं वैभव अग्रवाल को हिरासत में लेने के बाद घोटाले के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है. कयास…
Author: Adarsh Loktantra News
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपियों में से एक प्रवास मंडल को पुलिस ने मंगलवार रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे प्रवास मंडल को पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए लेकर जा रही थी. उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने बचाव में गोली चलाई जो आरोपी को जा लगी. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. Bilaspur High Court: शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को हाईकोर्ट…
Bilaspur High Court: हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े 18 साल पुराने मामले में सात आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है. जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बैंच ने कहा कि इसी मामले में समान आरोपों वाले अन्य सह-आरोपियों को पहले ही राहत मिल चुकी है, इसलिए वर्तमान याचिकाकर्ताओं को भी जमानत का लाभ दिया जाना उचित है. कोर्ट ने सात अलग-अलग आपराधिक अपीलों पर एक साथ सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है. दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: निजी स्कूलों को फीस बढ़ोतरी की…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अब सभी निजी स्कूलों के लिए फीस बढ़ोतरी की जानकारी शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) को देना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य निजी स्कूलों की फीस वृद्धि प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों के हितों की रक्षा करना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, फीस में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी करने से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध करानी होगी, ताकि नियमों…
Raipur 3D Blast Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं मृतकों के परिवार को कारखना प्रबंधन ने आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में फेरो अलॉय बनाने का काम होता था. मंगलवार की शाम 6 बजे ब्लास्ट की घटना हुई. Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED के नोटिस…
Mahadev Satta Case: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट हुआ है। उस पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ को भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसे वापस लाने के लिए ओमान को औपचारिक…
Meloni-Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हाल के दिनों में चले तीखे बयानबाजी के दौर के बाद अब रिश्तों में नरमी के संकेत मिले हैं। ट्रंप ने मेलोनी को ‘अच्छी इंसान’ बताया, जबकि मेलोनी ने भी कहा कि उनकी ट्रंप के साथ ‘सौहार्दपूर्ण संबंध’ हैं। हालांकि दोनों नेताओं ने यह भी माना कि हाल के दिनों में उनके रिश्तों में कुछ तनाव जरूर आया था। T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का बुरा हाल! आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी फेल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल ‘मुझे सच में लगता है…
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसा हश्र होगा, ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा। अभी मार्च में ही दुनियाभर की टीमों को हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन अब हाल ये है कि आयरलैंड ने बैक टू बैक दो मैचों में हार थमा दी और अब इंग्लैंड में भी ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर आ रहा है। अब तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सवाल ये भी उठ रहा है कि बीसीसीआई ने…
मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल में जरा सी बारिश के बाद का नजारा सामने आया है। अस्पताल परिसर स्विमिंग पूल बन गया। भारी बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, जिससे सर्जिकल और डिलीवरी वार्ड जलमग्न हो गए हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। NPS में बड़ा बदलाव: सरकारी कर्मचारियों को मिले दो नए फंड चुनने का विकल्प, जानें क्या होगा फायदा मरीज के वार्डों में भी भरा पानी नवजात शिशुओं, प्रसूताओं और गंभीर मरीजों के वार्डों में करीब एक-एक फीट पानी भर जाने…
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पेंशन के नियमों में बदलाव किए हैं. वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार (7 जुलाई) को जारी एक बयान के अनुसार, केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत आने वाली सेंट्रल ऑटोनॉमस बॉडीज़ (केंद्रीय स्वायत्त निकायों) के कर्मचारियों के लिए निवेश के दो अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराए हैं. इनमें ‘एग्रेसिव लाइफ साइकिल फंड (LC-75)’ और ‘बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड (BLC)’ शामिल हैं. इससे पहले, निवेश के ये अतिरिक्त विकल्प केवल NPS के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध थे. अब ये निवेश विकल्प सेंट्रल ऑटोनॉमस बॉडीज़…
