आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसा हश्र होगा, ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा। अभी मार्च में ही दुनियाभर की टीमों को हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन अब हाल ये है कि आयरलैंड ने बैक टू बैक दो मैचों में हार थमा दी और अब इंग्लैंड में भी ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर आ रहा है। अब तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सवाल ये भी उठ रहा है कि बीसीसीआई ने आखिर क्या देखकर श्रेयस को नया कप्तान बना दिया, जो ठीक से फैसले भी नहीं कर पा रहे हैं।
बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! पन्ना जिला अस्पताल के वार्ड में भरा घुटनों तक पानी, मरीज बेहाल
सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को बनाया गया है नया कप्तान
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जब से टीम इंडिया ने नए टी20 कप्तान बने हैं, तब से टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। जीत की बात तो दूर की है, टीम इसके करीब भी नजर नहीं आ रही है। विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर बिनावजह श्रेयस को कमान सौंप दी गई। अब पता चल रहा है कि सूर्या और श्रेयस में आखिर क्या अंतर है। श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया पिछले पांच मैचों से जीत के लिए तरस रही है, लेकिन ये सिलसिला इससे भी पहले का चल रहा है। जब श्रेयस आईपीएल में पंजाब की कप्तानी कर रहे थे, तब भी शुरुआती मैचों को जीतने बाद, हार का जो क्रम शुरू हुआ, उसने रुकने का नाम नहीं लिया था। आईपीएल और टीम इंडिया को मिलाकर अगर देखें तो श्रेयस ने पिछले 12 मैचों में से 10 में हार का सामना किया है, वहीं एक में जीत और एक नो रिजल्ट रहा है।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम ओवर में आउट हो गई पूरी टीम इंडिया
अब तो हाल ये है कि टीम इंडिया 200 का रन चेज तो छोड़ दीजिए, 100 रन भी नहीं बना पा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के सामने 202 रनों का लक्ष्य था, जो कोई बहुत बड़ा नहीं था। टीम इससे पहले इस स्कोर को चेज कर चुकी है और इस बार भी कर सकती थी, लेकिन पूरी टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 11.4 ओवर में केवल 76 रन बनाकर पूरी टीम आउट होकर पवेलियन जा चुकी थी।
NPS में बड़ा बदलाव: सरकारी कर्मचारियों को मिले दो नए फंड चुनने का विकल्प, जानें क्या होगा फायदा
इंग्लैंड की टीम बनाती रही ताबड़तोड़ रन, श्रेयस अय्यर चुपचाप निहारते रहे
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 इंटरनेशनल में इससे पहले कभी इतने कम ओवर में आउट नहीं हुई थी। इससे पहले साल 2015 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में 17.2 ओवर की गेंदबाजी में आउट हो गई थी। अब नया कीर्तिमान बना है, जिसके जिम्मेदार सीधे तौर पर श्रेयस अय्यर को ही माना जा सकता है। जब टीम इंडिया गेंदबाजी कर रही थी और इंग्लैंड के बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे थे, उस वक्त भी श्रेयस अपने गेंदबाजों से ज्यादा बात करते हुए नजर नहीं आए। वे चुपचाप सब कुछ निहार रहे थे। अगर ऐसा ही रहा तो वो दिन ज्यादा दूर नहीं, जब टीम इंडिया की हालत और पतली हो जाएगी और कोई टीम उसे हराने का दंभ भारती हुई नजर आएगी।






