Author: Adarsh Loktantra News

रायपुर : आम बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल महीने-दो महीने तक बकाया रहने पर विभाग कनेक्शन काटने पहुंच जाता है, वहीं शासकीय विभागों पर महीनों से लंबित लाखों-करोड़ों रुपए पर विभाग केवल नोटिस देकर बैठ जाता है। अकेले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (नगरीय निकाय) पर सबसे 1525.18 करोड़ रुपए बकाया है, जो शासकीय विभागों पर बकाया कुल राशि का लगभग आधा हिस्सा है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रदेश के शासकीय विभागों, निगमों, मंडलों और आयोगों पर जून 2026 तक लंबित बिजली बिल की विभागवार जानकारी मांगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा…

Read More

कोरबा : करतला थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोलगा गांव की रहने वाली छात्रा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया और जीरो पर अपराध…

Read More

कोरबा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई। कोरबा के डेंगूनाला पुल के पास भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवतियों की मौत, एक घायल पुलिस ने 5 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के खिलाफ चालानी…

Read More

कोरबा : जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 2635 के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से…

Read More

रायपुर : राजधानी के धरमपुरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, फुंडहर में छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। अब AI करेगा जंगल की निगरानी! उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू कक्षा के दौरान एक छात्र ने अपने साथी पर पानी की बोतल फेंक दी। जब दूसरे छात्र ने इसका कारण पूछा, तो आरोपी ने…

Read More

रायपुर : कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम सामान्य सीसीटीवी कैमरों की तुलना में कहीं अधिक उन्नत और सक्रिय सुरक्षा समाधान हैं। यह कंप्यूटर विज़न (Computer Vision) और मशीन लर्निंग (Machine Learning) तकनीकों का उपयोग करते हैं, जो वीडियो फुटेज का वास्तविक समय (रियल-टाइम) में विश्लेषण करके संभावित खतरों की पहचान करते हैं और तुरंत अलर्ट भेजते हैं । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और वन सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह पहल वन्यजीवों…

Read More

Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, सत्र के अंतिम दिन यानि 17 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि राज्य गठन के बाद यह विधानसभा में लाया जाने वाला 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले 9 बार सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जा चुके हैं, लेकिन हर बार संबंधित सरकारें सदन में अपना बहुमत साबित करने में सफल रहीं। राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य शासन ने…

Read More

रायपुर : राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी। राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है। राजस्थान में 2 महीने में डिलीवरी के बाद 18 महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजिम नगर…

Read More

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों से एक बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आई है। राज्य में मई महीने से अब तक प्रसव के बाद कम से कम 18 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि सिजेरियन ऑपरेशन के बाद किडनी फेल होने के कारण 7 अन्य महिलाएं अभी भी डायलिसिस पर हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला तब और ज्यादा गरमा गया जब 5 से 10 जुलाई के बीच भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में ही 9 महिलाओं की जान चली गई। दिल्लीवासियों को बड़ा…

Read More

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे महीने भी महंगे बिजली बिल का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने राजधानी की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को ग्राहकों से 8 प्रतिशत तक अतिरिक्त फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) वसूलने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि डीईआरसी के इस फैसले के बाद बिजली वितरण कंपनियां लगातार दूसरे महीने अपने उपभोक्ताओं के बिजली बिल में एफपीपीएएस जोड़ सकेंगी। इससे उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे पहले पिछले महीने भी डीईआरसी ने अप्रैल माह के लिए अतिरिक्त एफपीपीएएस…

Read More