कोरबा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई।
कोरबा के डेंगूनाला पुल के पास भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवतियों की मौत, एक घायल
पुलिस ने 5 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की, जबकि 8 मॉडिफाइड वाहनों और नो पार्किंग में खड़े 27 वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया। कोरबा पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई।
अब AI करेगा जंगल की निगरानी! उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।






