कोरबा : जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 2635 के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
CG Crime: सरकारी स्कूल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, पानी की बोतल के विवाद में छात्र पर हमला
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब AI करेगा जंगल की निगरानी! उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
फिलहाल मृतक युवतियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।






