कॉमनवेल्थ गेम्स जिसका इंतजार हर एथलीट काफी बेसब्री से करता है उसका आयोजन इस बार स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होने जा रहा है। पहले इन कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया शहर करने वाला था जिसमें कुल 21 स्पोर्ट्स इवेंट्स को शामिल किया गया था लेकिन खेलों के आयोजन की लागत बढ़ने की वजह से उन्होंने मेजबानी को छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद इसे ग्लासगो में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 10 प्रमुख खेलों को ही शामिल किया गया है जिनके कुल 215 मेडल इवेंट्स होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होगी…
Author: Adarsh Loktantra News
ICC ODI Ranking: आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बनने से बाल बाल चूक गए। वे केवल एक रेटिंग अंक से पीछे रह गए, अगर कुछ और रन होते तो वे नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा करने में कामयाब हो जाते। रोहित शर्मा और विराट कोहली को रेटिंग का फायदा मिला है। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है। सीरीज में टीम इंडिया को गिल की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि रोहित…
Chhattisgarh Liquor Scam : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कथित शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मिली जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने जांच एजेंसी के खिलाफ हाईकोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणियों को अनावश्यक बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया। यह मामला कथित तौर पर 2,161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले से जुड़ा है। पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी.…
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का सोमवार को शुरू हुआ विरोध मार्च थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभिजीत दीपके को विपक्षी दलों का साथ भी मिल रहा है. मंगलवार को राहुल, अखिलेश, प्रियंका, शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे तमाम नेता जंतर-मंतर पर पहुंचे. राहुल और प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया. वहीं सीजेपी ने साफ किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है. दिल्ली के दूसरे हिस्सों में शामिल होने का कोई आह्वान पार्टी ने नहीं किया है. बता दें कि सीजेपी का ये…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद् की बैठक में राज्य की तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा किसानों को खरीफ एवं रबी मौसम में उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इस उप समिति में उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री, कृषि विकास…
CJP Protest Update: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, CJP के आशुतोष रांका ने आज बताया कि सरकार ने हमसे बातचीत करने के लिए संपर्क करने की कोशिश की है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं। बातचीत जंतर-मंतर पर हो या कोई न्यूट्रल प्लेस डिसाइड हो, इस बार समय व्यर्थ नहीं होगा। जंतर-मंतर पर CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, जय भीम और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, बस इन्हीं चार नारों तक सीमित रहें; वे एक नैरेटिव बनाने…
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान कथित धोखाधड़ी के मामले में कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. आरोप है कि जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने का झांसा देकर 17.52 लाख रुपये की ठगी की गई है. मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या दीवान की अदालत ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 175(3) के तहत प्रस्तुत आवेदन स्वीकार करते हुए पुलिस को जांच पूरी कर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. न्यायालय में दायर आवेदन के अनुसार, आवेदक दिनकर विश्वमित्र ने बताया कि उनकी मुलाकात राजेश चौहान से उनके परिचित…
Delhi Metro News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभी भी प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। सोमवार को संसद कूच के नाम पर प्रदर्शन के दौरान जबरदस्त बवाल और हंगामा देखने को मिला था। इसके बाद मंगलवार की रात को भी जंतर मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया है। दिल्ली पुलिस उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इस बीच अब दिल्ली में बवाल को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने जानकारी दी है कि दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। काले…
नई दिल्ली: छात्र प्रदर्शनकारियों और सांसदों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को विपक्षी दलों के कई सांसदों ने संसद पहुंचकर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्र आंदोलनों और देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को ठीक तरीके से नहीं संभाल रही है। प्रदर्शनकारियों ने मकर द्वार के सामने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। Covid-19 Alert: इस राज्य में फिर Covid-19 की एंट्री! 7 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हुई…
Covid-19 Alert: आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस (Covid-19) के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों में से 4 मामले गुंटूर जिले से, 2 पूर्वी गोदावरी से और 1 मामला बापटला से सामने आया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये मामले अलग-अलग इलाकों से हैं और राज्य में कहीं भी संक्रमण का बड़ा फैलाव यानी क्लस्टर आउटब्रेक नहीं है। रेल यात्रियों के लिए राहत: रद्द की गई कई ट्रेनें अब चलेंगी, रेलवे ने बदला फैसला कहां कितने…
