कॉमनवेल्थ गेम्स जिसका इंतजार हर एथलीट काफी बेसब्री से करता है उसका आयोजन इस बार स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में होने जा रहा है। पहले इन कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया शहर करने वाला था जिसमें कुल 21 स्पोर्ट्स इवेंट्स को शामिल किया गया था लेकिन खेलों के आयोजन की लागत बढ़ने की वजह से उन्होंने मेजबानी को छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद इसे ग्लासगो में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 10 प्रमुख खेलों को ही शामिल किया गया है जिनके कुल 215 मेडल इवेंट्स होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होगी तो वहीं अंत 2 अगस्त को होगा। भारत की तरफ से लगभग 124 एथलीट्स इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें एकबार फिर से नीरज चोपड़ा पर रहेंगी।
ICC ODI Ranking: शुभमन गिल बाल-बाल चूके नंबर-1 बनने से, रोहित-विराट को हुआ बड़ा फायदा
भारत में कब-कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग समय पर इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। भारत में फैंस कॉमनवेल्थ गेम्स के इवेंट्स टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, तो वहीं इनका फ्री में सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इवेंट्स के लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव की ऐप पर की जाएगी जिसमें फैंस लॉगिन कर देख सकते हैं। 23 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10:30 पर होगी, जिसमें भारत की तरफ से ध्वज पकड़कर सबसे आगे ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरहेगन संभालेंगी।
भारतीय जैवलिन स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें वह 30 जुलाई को अपने इवेंट्स में एक्शन में दिखाई देंगे। वहीं इसके अलावा बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैसमिन लंबोरिया पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू का कमाल देखने को लिए भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शेड्यूल
24 जुलाई
पैरा पावरलिफ्टिंग – अशोक मलिक, परमजीत कुमार, सुमन देवी
बॉक्सिंग – प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा)
25 जुलाई
स्विमिंग – धाक्षण शशिकुमार, चैतन्य कुलकर्णी।
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स- महिलाओं टीम का क्वालिफिकेशन राउंड (प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल)
3×3 बास्केटबॉल – भारत बनाम वेल्स
बॉक्सिंग – लवलीना बोरगोहाई, परवीन हुडा, अरुंधति चौधरी
26 जुलाई
व्हीलचेयर बास्केटबॉल – भारत बनाम स्कॉटलैंड
वेटलिफ्टिंग – मीराबाई चानू (महिला 48 किग्रा), रिशिकांत सिंह (पुरुष 60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा)
बॉक्सिंग – कपिल पोखरिया, नरेंद्र बेरवाल
27 जुलाई
वेटलिफ्टिंग – ज्ञानेश्वरी यादव, बिंदयारानी देवी
एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप), पूजा सिंह (हाई जंप)
स्विमिंग – साजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई)
महिलाओं की शॉट पुट फाइनल
28 जुलाई
स्विमिंग – श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक)
बाउल्स- नवनीत सिंह/दिनेश कुमार (मेंस पेयर्स)
वेटलिफ्टिंग – हरजिंदर कौर (69 किग्रा)
एथलेटिक्स – सीमा पुनिया (डिस्कस), मंजीत कौर (शॉट पुट)
29 जुलाई
वेटलिफ्टिंग – संजना (77 किग्रा), दिलबाग सिंह (94 किग्रा)
एथलेटिक्स – समरदीप गिल, तजिंदरपाल सिंह (शॉट पुट), अनिमेष कुजूर (200 मीटर)
स्विमिंग – आर्यन नेहरा, सुयश जाधव
30 जुलाई
एथलेटिक्स – नीरज चोपड़ा, रोहित यादव (जैवलिन), तेजस्विन शंकर
वेटलिफ्टिंग – मार्टिना देवी (+86 किग्रा), लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा)
ट्रैक साइक्लिंग – सेकॉन सिंह
31 जुलाई
ट्रैक साइक्लिंग – दिनेश कुमार, रोजन यांगलेम
एथलेटिक्स – मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, तेजस्विन शंकर
जूडो – अस्मिता देव, श्रद्धा चोपड़े, यामिनी मौर्य
एक अगस्त
जूडो – अरुण कुमार, उन्नति शर्मा, हर्ष तोकस
एथलेटिक्स – शुभम जूयाल (शॉट पुट), प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉक)
पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन
2 अगस्त
जूडो- अवतार सिंह, यश घंघास।
पुरुषों का +100 किग्रा (शुरुआती राउंड, QF, SF और रेपेचेज) में हिस्सा लेंगे यश घंघास
पुरुष – 100 किग्रा (प्रीलिमिनरी राउंड, QF, SF और रेपेचेज) में हिस्सा लेंगे अवतार सिंह






