बाइक गुम हो जाने से परेशान एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्लगीखार में सामने आई। मृतक का नाम दीपक कंवर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन: CM साय ने केंद्र का जताया आभार, बोले- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार गंभीर जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। वह कुछ दिनों पहले दर्री इलाके में गया हुआ था।…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। पेपर लीक पर लगेगी लगाम! नए विरोधी बिल में सख्त सजा और कड़े कानूनी प्रावधान; जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव केंद्र सरकार ने की युवाओं की चिंता- CM साय CM साय ने कहा कि केंद्र सरकार का बहुत धन्यवाद करते हैं। केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंता की है। पेपर लीक के लिए कठोर कानून बना रहे हैं, जिसके बाद इस तरह की पुनरावृत्ति दोबारा नहीं…
नई दिल्ली : देश भर में हुए बड़े विरोध-प्रदर्शनों के बाद, परीक्षा से जुड़े कानूनों में सुधार का मामला अब संसद में पहुंच गया है. पेपर लीक रोकने वाले दो साल पुराने कानून में बदलाव के लिए आज यानी 27 जुलाई को लोकसभा में एक बिल पेश किया गया है, जिसका मकसद ऐसे अपराधों के लिए सख्त कार्रवाई का कानूनी प्रावधान करना है. सरकार ने ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ पेश किया, लेकिन विपक्ष के विरोध की वजह से सदन की कार्यवाही को जल्द ही स्थगित करना पड़ा. CG Crime News: पार्क में बुलाकर प्रेमिका की…
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। केतका रोड स्थित नेहरू पार्क के पास एक युवक ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। CM साय के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे; साइबर ठगी से सावधान नेहरू पार्क के पास हुई वारदात मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार…
रायपुर : फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब वसूली का नया जरिया बन गए हैं. इसके लिए शातिर ठग फेक आईडी का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से जुड़ा हुआ आया है, जिसमें शातिर फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांग रहा है. जमीन को लेकर बवाल: दो गुटों में जमकर मारपीट, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, आधा दर्जन लोग घायल जानकारी के अनुसार, शातिर ठग ने आईएएस सुबोध सिंह का फेसबुक पर आज ही एक फेक आईडी बना डाला. न केवल आईडी बना लिया,…
बलरामपुर : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जहां दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में तनाव बढ़ा, रातोंरात दो मस्जिदों को किया आग के हवाले जानकारी के अनुसार, गोंदला गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर…
इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक बार फिर हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वेस्ट बैंक में दो मस्जिदों में आग लगा दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी वेस्ट बैंक के कुसरा और कौर गांवों में रात के समय मस्जिदों में आग लगाई गई। इस घटना को कथित तौर पर इजरायली बस्तियों में रहने वाले लोगों के हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। आगजनी में दोनों मस्जिदों को काफी नुकसान पहुंचा है। नेपाल के सुनसारी में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, एक की मौत; अगले आदेश तक सख्त पाबंदियां लागू 70…
भारत से सटे नेपाल के सुनसारी जिले में सांप्रदायिक झड़प का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां दो समुदायों के बीच अलग-अलग कार्यक्रम के दौरान एक ही जगह पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और धार्मिक झंडे लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद ये विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले में अब तक एक युवक की मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हिंसा…
भारत के राजा मुथुपंडी ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार वापसी करते हुए वेटलिफ्टिंग (65 किलोग्राम वर्ग) में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह इस खेल प्रतियोगिता में भारत का चौथा मेडल था, जिससे भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। 26 साल के राजा मुथुपंडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन (स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मोहम्मद ने रिकॉर्ड 299 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता, जो कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। 19 दिन बाद फिर मैदान…
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। सीरीज के सारे मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। खास बात ये है कि ये पहली सीरीज है, जिसे भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता है। पिछले दिनों लगातार मैच हुए, लेकिन अब टीम इंडिया एक लंबे ब्रेक पर है। अगस्त में टीम मैदान पर उतरेगी, हालांकि उसके लिए जल्द ही स्क्वाड का ऐलान होना है। हो सकता है कि आने वाले कुछ ही घंटे में टीम सामने आ जाए। इस बीच पता चला है कि आयरलैंड और…
