Khatu Shyam Mandir: सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। सितंबर में बाबा श्याम के दर्शन का प्लान बना रहे भक्त 8 सितंबर की रात 10 बजे से 10 सितंबर की सुबह 4:30 बजे तक मंदिर न जाएं। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे और आम श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर कमेटी ने इसकी सूचना जारी कर दी है। ट्रंप की तस्वीर वाला गोल्डन सिक्का बाजार में आया, जानें कितनी है कीमत और क्या है खासियत विशेष सेवा-पूजा के चलते बंद रहेंगे पट श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मुताबिक, 9 सितंबर…
Author: Adarsh Loktantra News
वॉशिंगटन: अमेरिका की 250वीं सालगिरह के मौके पर तैयार किया गया खास 1 डॉलर का सिक्का बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस सिक्के की सबसे खास बात यह है कि इसके एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा है और सिक्के पर गोल्ड फिनिश दी गई है। अमेरिकी टकसाल यानी ‘यूएस मिंट’ ने इसकी बिक्री की जानकारी दी है। यह सिक्का अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बनाया गया है। हालांकि, सिक्के पर ट्रंप की तस्वीर होने के कारण इसे लेकर राजनीतिक और कानूनी बहस भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना:…
नेपाल में आई महातबाही के बाद नौंवे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। तबाही के बाद भी कोहराम मचा है और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। त्रासदी के बाद नेपाल में सेना और पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना की एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम भी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी है। तबाही वाले इलाकों में मलबे के नीचे से लगातार शव निकल रहे हैं। इसके साथ ही नेपाल आपदा में मृतकों का आंकड़ा 1250 के पार चला गया है। Bus Gangrape Case: दिल्ली बस गैंगरेप मामले…
वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। आज यानी गुरुवार को अब से कुछ देर बाद बीसीसीआई की एक मीटिंग मुंबई में होने वाली है, इसमें कई बड़े और अहम फैसले लिए जाएंगे। इससे पहले ही खबर सामने आई है कि लक्ष्मण को एशियन गेम्स में हेड कोच का काम दिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई ने खुद अब तक इसको लेकर ऐलान नहीं किया है। छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला: पति-पत्नी को एक-दूसरे की संपत्ति के हलफनामे पर जिरह का पूरा अधिकार एशियन गेम्स में हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे वीवीएस लक्ष्मण इस महीने…
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। टूर्नामेंट अगले साल खेला जाएगा। पुरुषों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी तो पहले से होती आ रही है, लेकिन ये पहली दफा है जब आईसीसी महिलाओं के लिए भी इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान का नाम नहीं है। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को आखिर इस आईसीसी इवेंट में जगह क्यों नहीं मिली है, तो चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं। पुराने PC को मिलेगा सुपरफास्ट स्पीड…
Swine Flu cases: प्रदेश में पिछले दो माह में स्वाइन फ्लू के 158 मरीज मिल चुके है, जिनमें 66 रायपुर के हैं। इनमें 8 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 37 है। डॉक्टरों के अनुसार इक्के-दुबके मरीजों की सांस ही फुल रही है। ये भी इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं। इन्हें वेंटिलेटर की भी जरूरत नहीं पड़ रही है। माइल्ड लक्षण होने के कारण इलाज भी आसान ही गया है। छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला: पति-पत्नी को एक-दूसरे की संपत्ति के हलफनामे पर जिरह का पूरा अधिकार स्वास्थ्य मंत्री…
कांकेर: कांकेर के मांझापारा इलाके में एक बार फिर 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। यादव बाड़ा के समीप बस्ती के पास अजगर नजर आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। CG News: अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में पार्किंग के साथ महिला-पुरुष शौचालय भी जरूरी, जारी हुई गाइडलाइन मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी इसी वार्ड में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिला था, जिसे…
दुर्ग : दुर्ग जिले में आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के मद्देनजर नगरीय क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों एवं अस्थाई संरचनाओं के निर्माण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को कलेक्टर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभा कक्ष में नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शहर के प्रमुख मार्गों पर पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। Aaj Ka Rashifal 03 September 2026: मिथुन-कर्क समेत इन राशियों की चमकेगी…
Liquor Shops Closed on Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य शासन ने 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश के मुताबिक 4 सितंबर को प्रदेशभर की सभी देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब, अहाता और मदिरा बेचने या परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा। भांग और भांगघोटा की…
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, अभिनंदन ने वायुसेना की नौकरी छोड़ दी है। खबर है कि अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 के साथ पायलट के तौर पर जुड़ गए हैं। PTI ने सूत्रों के हवाले से इस बारे में खबर दी है। आपको बता दें कि अभिनंदन ने एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। सूत्रों ने बताया है कि अभिनंदन ने अगस्त महीने में गोवा स्थित एयरलाइन के साथ पायलट के तौर पर काम शुरू कर दिया है।…
