मनेंद्रगढ़ जिले में शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। कलेक्टर आदिवासी विकास कार्यालय द्वारा पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती National Education Society for Tribal Students के अंतर्गत होगी। इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत आयुक्त सभागार में लिया जाएगा। कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें पीजीटी और टीजीटी स्तर के विभिन्न विषय शामिल हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष…
Author: Adarsh Loktantra News
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जहां Air Canada Express का विमान ग्राउंड व्हीकल (ट्रक) से टकरा गया। हादसे में कई यात्री और कुछ दमकलकर्मी घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। https://x.com/SaadAbedine/status/2035943263069188298?s=20 मॉन्ट्रियल से आ रहा यह विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे उसके अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद Federal Aviation Administration ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक (ग्राउंड स्टॉप) लगा दी है। इसके…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच तेज करते हुए सोमवार को हंदवाड़ा के गुलोरा इलाके में एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की। टीम ने मौके पर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार, इस कारोबारी के तार ब्लास्ट केस से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि यह मामला किसी छोटे नेटवर्क का नहीं, बल्कि तथाकथित “व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल” से जुड़ा हो सकता है, जिसमें शिक्षित लोग, डॉक्टर और कारोबारी तक शामिल हैं। गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान–अमेरिका–इजराइल के बीच जारी टकराव का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिख रहा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। BSE Sensex 1300 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 73,216 के करीब पहुंच गया, जबकि Nifty 50 420 अंक गिरकर 22,694 पर आ गया और 23,000 के नीचे फिसल गया। टाटा स्टील, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट से बाजार में कमजोरी बनी रही। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। भू-राजनीतिक तनाव के चलते एशियाई बाजारों में…
असम के सोनितपुर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-15 पर उस समय हुआ, जब एम्बुलेंस एक मरीज और उसके परिजनों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात बहाल किया। वहीं मध्यप्रदेश के मंडला जिले में भी एक दर्दनाक हादसा सामने…
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य इस सिस्टम को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। नए नियमों के तहत अब PAN Card के लिए आवेदन करते समय Aadhaar Card से लिंक होना अनिवार्य होगा। आवेदक की सभी जानकारी आधार के अनुसार ही मान्य होगी, ऐसे में किसी भी तरह की विसंगति पहले ठीक करानी होगी। सरकार पारंपरिक आवेदन प्रक्रिया को धीरे-धीरे खत्म कर डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। इससे ऑनलाइन आवेदन तेज और आसान होगा, साथ ही डेटा वेरिफिकेशन में पारदर्शिता आएगी।…
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित एक स्क्रैप प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गौरी प्लास्टिक नामक इस गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के दौरान उठे घने धुएं से आसपास के घरों में रहने वाली महिलाओं को दिक्कत हुई, जिसमें कुछ के बेहोश होने की भी खबर है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब पांच फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू…
कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम सेमरिया में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी और उनके साहस व राष्ट्रभक्ति को प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की भूमि और भगवान श्रीराम का ननिहाल है, जिसके विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोधी समाज के योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख, यज्ञशाला के लिए 20 लाख और मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि…
बस्तर अब अपनी नई पहचान गढ़ रहा है, जहां कभी अशिक्षा और हिंसा की चुनौतियां थीं, वहीं अब शिक्षा और साक्षरता की मजबूत लहर दिखाई दे रही है। ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत आयोजित महापरीक्षा इस बदलाव का बड़ा उदाहरण बनी, जिसमें जिले के 25,706 परीक्षार्थियों ने 812 केंद्रों पर भाग लिया। यह आयोजन केवल परीक्षा नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए नई शुरुआत है जो किसी कारण शिक्षा से दूर रह गए थे। कलेक्टर आकाश छिकारा के अनुसार, यह पहल बुजुर्गों और युवाओं के लिए आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का माध्यम बन रही है। महापरीक्षा की खास बात…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ रेल विकास निगम द्वारा ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर परियोजना के तहत गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के बीच लगभग 135 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत पेंड्रा रोड स्टेशन पर नई लाइन की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। करीब 6 घंटे के ब्लॉक के दौरान तकनीकी और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए यह कार्य निर्धारित समयावधि में संपन्न किया गया। परियोजना के तहत गेवरा रोड और पेंड्रा रोड दोनों ओर के कुछ हिस्सों में रेल लाइन बिछाने…
