न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जहां Air Canada Express का विमान ग्राउंड व्हीकल (ट्रक) से टकरा गया। हादसे में कई यात्री और कुछ दमकलकर्मी घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
https://x.com/SaadAbedine/status/2035943263069188298?s=20
मॉन्ट्रियल से आ रहा यह विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे उसके अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद Federal Aviation Administration ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक (ग्राउंड स्टॉप) लगा दी है। इसके चलते न केवल टेकऑफ और लैंडिंग रोकी गई, बल्कि कई विमानों को डायवर्ट भी किया गया।
गौरतलब है कि ला गार्डिया एयरपोर्ट अपनी भौगोलिक स्थिति और छोटे रनवे के कारण पहले भी चुनौतीपूर्ण माना जाता रहा है। इससे पहले भी यहां विमान हादसे हो चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


