Nick Jonas का बेडरूम खुलासा
प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas हमेशा से ही फैन्स को कपल गोल्स देते आए हैं। 2018 में शादी के बाद से दोनों का प्यार और उनकी केमिस्ट्री अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार निक जोनस ने अपने बेडरूम से जुड़ा एक ऐसा राज खोला, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
बिस्तर पर सिर्फ सोते हैं निक
32 वर्षीय सिंगर हाल ही में TikTok की ‘Are You Okay?’ सीरीज में नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह बिस्तर पर सिर्फ सोने के लिए जाते हैं। न वह बिस्तर पर टीवी देखते हैं, न खाते हैं और न ही किताब पढ़ते हैं। निक ने कहा, “मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होना चाहिए। मुझे गर्मी लगती है और मैं बिस्तर पर बैठना पसंद नहीं करता।”
Nick said he only uses the bed to sleep and not to watch tv. He pulls up a chair if he wants to watch tv in his room. I can’t explain it, but that is such a Nick Jonas thing to do.
Verdict is in: He is not okay because why would you want to rob yourself of being comfy in bed? 😂 pic.twitter.com/jS94X6DzIv
— Briana believes in love 💙 (@resendez_briana) August 19, 2025
प्रियंका के साथ समझौता
Nick Jonas ने बताया कि जब प्रियंका चोपड़ा बिस्तर पर बैठकर टीवी देखना पसंद करती हैं तो वह उनके बगल में कुर्सी खींचकर बैठ जाते हैं। होस्ट ब्री मोरालेस ने इसे पागलपन कहा, वहीं फैन्स के बीच इस बयान ने हंसी और बहस दोनों को जन्म दे दिया।
सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन
कुछ फैंस ने इसे निक का “बेज फ्लैग” बताया, तो वहीं कई लोगों को इसमें ह्यूमर दिखा। भारतीय फैंस ने मजाक में लिखा कि निक प्रियंका से भी ज्यादा “भारतीय” हैं, क्योंकि भारतीय माताएं भी अक्सर बिस्तर पर खाने से मना करती हैं। एक फैन ने लिखा – “जीजा जी रॉक्स।”
करियर फ्रंट
निक जोनस इन दिनों अपने भाइयों जो और केविन जोनस के साथ “जोनस ब्रदर्स” बैंड की 20वीं सालगिरह के टूर पर व्यस्त हैं।


