Box Office पर First Monday का झटका
स्वतंत्रता दिवस पर शानदार शुरुआत करने वाली Box Office ‘War 2’ और ‘Coolie’ को पहले सोमवार (Day 5) पर जबरदस्त गिरावट का सामना करना पड़ा। रविवार को ही दोनों फिल्मों की कमाई धीमी पड़ गई थी और अब सोमवार को ‘War 2’ की कमाई -73.87% और ‘Coolie’ की -65.53% तक गिर गई।
‘War 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर NTR स्टारर ‘War 2’ ने पांचवें दिन केवल ₹8.40 करोड़ का बिजनेस किया। हिंदी वर्जन में ₹7 करोड़, तेलुगू में ₹1.25 करोड़ और तमिल में ₹0.15 करोड़ की कमाई हुई।
-
Day 1: ₹52.00 करोड़
-
Day 2: ₹57.35 करोड़
-
Day 3: ₹33.25 करोड़
-
Day 4: ₹32.15 करोड़
-
Day 5: ₹8.40 करोड़
पांच दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹183.15 करोड़ रहा है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस ₹282.50 करोड़ तक पहुंचा है। लेकिन ₹400 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म अभी 200 करोड़ नेट इंडिया और 300 करोड़ वर्ल्डवाइड तक नहीं पहुंच पाई है।
‘Coolie’ का Box Office कलेक्शन
रजनीकांत की ‘Coolie’ भी सोमवार को गिरावट का शिकार हुई, लेकिन यह रेस में आगे बनी रही। फिल्म ने पांचवें दिन ₹12.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसमें तमिल से ₹8 करोड़, तेलुगू से ₹2.25 करोड़, हिंदी से ₹1.75 करोड़ और कन्नड़ से ₹0.15 करोड़ मिले।
-
Day 1: ₹65.00 करोड़
-
Day 2: ₹54.75 करोड़
-
Day 3: ₹39.50 करोड़
-
Day 4: ₹35.25 करोड़
-
Day 5: ₹12.15 करोड़
पांच दिनों में फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन ₹206.65 करोड़ रहा है।
‘Coolie’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन Day 5
रजनीकांत स्टारर फिल्म ने पांच दिनों में देश में ₹245.50 करोड़ और विदेशों में ₹162.40 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया। इस तरह ‘Coolie’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹407.90 करोड़ हो गया है।
Read Also: Crime News : स्कूल में जूनियर छात्र ने की सीनियर छात्र की हत्या, ताबड़तोड़ चाकू चलाया