Bombay High Court Vacancy: बॉम्बे हाई कोर्ट, औरंगाबाद बेंच ने कुक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा और 10 सितंबर 2026 तक कार्यालय में पहुंचाना होगा। इस भर्ती में रसोइया (कुक) के कुल 18 पद हैं। इनमें से 1 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। भर्ती के बाद 17 उम्मीदवारों की चयन सूची और 4 उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।
क्या है पात्रता की जरूरी शर्तें?
- चरित्र: उम्मीदवार का चरित्र और व्यवहार अच्छा होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का कम से कम चौथी कक्षा पास होना जरूरी है।
- भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को मराठी और हिंदी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
- खाना बनाने का ज्ञान: उम्मीदवार को अलग-अलग तरह के शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाना आना चाहिए।
- अनुभव वालों को प्राथमिकता: मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग कोर्स का प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।



