पुणे: नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में आंदोलन करने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने एक बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया है कि CJP सितंबर में एक नेशनवाइड मूवमेंट ‘क्या बोलती पब्लिक’ शुरू करने जा रही है. उन्होंने बताया कि वह 5 मुद्दों पर लड़ेंगे और पहला मुद्दा शिक्षा का होगा. अभिजीत दीपके ने कहा कि कई सारे लोगों के मन में अभी प्रश्न है कि कॉकरोच जनता पार्टी की आइडियोलॉजी क्या है. कॉकरोच जनता पार्टी की विचारधारा क्या है. तो मैं उस पर यह कहना चाहता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी की वही विचारधारा है, वही आइडियोलॉजी है, जो इस देश के संविधान की विचारधारा है.
Weather Update: बिहार-झारखंड से महाराष्ट्र तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली का हाल
क्या है ‘क्या बोलती पब्लिक’ मूवमेंट?
दीपके ने कहा कि सितंबर के महीने में कॉकरोच जनता पार्टी एक नेशनवाइड कैंपेन शुरू करने जा रही है. यह एक तरीके का नेशनवाइड टूर होगा हमारा. इस कैंपेन का नाम होगा क्या बोलती पब्लिक. क्योंकि अभी जो जरूरत है वो पब्लिक की बात होने की जरूरत है. पब्लिक को अपनी बात रखनी पड़ेगी. पब्लिक की आवाज सुनने का समय आ चुका है अब और अगर आप पब्लिक की आवाज नहीं सुनोगे तो पब्लिक ये सड़कों पर उतरेगी.
कौन-कौन से मुद्दे उठाएगी CJP?
कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 बड़े मुद्दे उठाने की बात कही है. दीपके ने कहा कि एजुकेशन रिफॉर्म्स एक सबसे बड़ी हमारी टॉप प्रायोरिटी रहेगा क्योंकि आज हमारे देश की जो भी हालत हैं वो इसी की वजह से हैं क्योंकि एजुकेशन प्रायोरिटी नहीं है. उन्होंने कहा कि CJP के एजेंडे में पहला सबसे बड़ा मुद्दा ‘शिक्षा व्यवस्था’ है, जिसमें पनपी खामियों को दूर करने के लिए पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी.
दीपके ने कहा कि देश की ‘न्याय व्यवस्था’ को मजबूत और पारदर्शी बनाना पार्टी का दूसरा सबसे अहम लक्ष्य होगा. CJP के मुद्दों में से एक मुद्दा रोजगार का भी होगा. उन्होंने कहा कि देश में 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में बेरोजगारी दर चरम पर है. 60% लोगों के पास नौकरी नहीं है, और जिनके पास है उनका वेतन इतना कम है कि घर चलाना मुश्किल है, डिग्री धारक भी बेरोजगार हैं.
खौफनाक हादसा: जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक
हम राजनीति में नहीं पड़ेंगेः दीपके
दीपके ने कहा कि हम पारंपरिक राजनीति में नहीं पड़ेंगे, क्योंकि कोई एक व्यक्ति अकेले सारी समस्याएं दूर नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि पार्टी का अंतिम लक्ष्य राजनीति नहीं बल्कि समाज सेवा है, जिसके लिए सभी समर्थकों और नागरिकों को एकजुट कर देश सुधारने का काम करेंगे.



