बलरामपुर : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जहां दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में तनाव बढ़ा, रातोंरात दो मस्जिदों को किया आग के हवाले
जानकारी के अनुसार, गोंदला गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों से जमकर प्रहार किए गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मारपीट के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश किए जाने से स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
नेपाल के सुनसारी में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, एक की मौत; अगले आदेश तक सख्त पाबंदियां लागू
घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच भी जारी है।






