CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती 2026 के तहत कुल 2,292 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 पद और सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पद शामिल हैं।





