भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच आदिवासी इलाके से सामने आई एक तस्वीर ने सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। गांव की माझी महिलाएं पीने के पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 20 फीट गहरी खाई में उतरने को मजबूर हैं। यहां बह रहे नाले के गंदे पानी को ही ग्रामीण पीने और घरेलू उपयोग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पानी की समस्या इतनी गंभीर है कि महिलाओं और बच्चों को रोजाना घंटों संघर्ष करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल-जल योजना और हैंडपंप जैसी सुविधाएं या तो बंद पड़ी हैं या फिर पर्याप्त पानी नहीं दे पा रही हैं। मजबूरी में महिलाएं बर्तन लेकर खतरनाक ढलान से नीचे उतरती हैं और नाले से पानी भरकर वापस ऊपर चढ़ती हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इस हालात ने ग्रामीण विकास और पेयजल योजनाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
read also: 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी रोज खाती थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन
गांव में बढ़ते जल संकट को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पेयजल व्यवस्था सुधारने और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग इसे सरकारी लापरवाही और बदहाल ग्रामीण व्यवस्था का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।


