छत्तीसगढ़ में सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से All Muslim Welfare Foundation द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों और रमजान के दौरान रोज़ा रखने वाले नन्हे रोज़ेदारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, समाजसेवी और स्थानीय लोग शामिल हुए। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा और संस्कारों के प्रति प्रेरित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। नन्हे रोज़ेदारों की हौसला अफजाई करते हुए उनके अनुशासन और समर्पण की भी सराहना की गई।
read also: CG Crime : बाजार में गुम हुआ iPhone बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़ाए 1.04 लाख रुपये
समारोह के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर भी जोर दिया गया। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि प्रतिभाशाली बच्चों को मंच मिल सके और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।


