छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दांडेसरा गांव में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के मुताबिक गांव में पानी भरने और उपयोग को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
read also: Chhattisgarh : हत्या के बाद पत्नी के शव के किए टुकड़े, NIA कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पानी की समस्या को विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है।


