राजधानी Raipur के लोगों का करीब 8 साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। शहर के बहुप्रतीक्षित कचना ओवरब्रिज का आज मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai उद्घाटन करेंगे। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद कचना रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के इलाकों में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह ओवरब्रिज रायपुर के प्रमुख मार्गों को जोड़ता है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से निर्माण कार्य और तकनीकी कारणों की वजह से यह परियोजना अटकी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब ब्रिज के चालू होने से वीआईपी रोड, शंकर नगर और तेलीबांधा की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक सुगम हो जाएगा।
read also: अफ्रीका में फिर फैला Ebola Virus! जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी और क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण
सरकार का कहना है कि यह ओवरब्रिज राजधानी के ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।


