छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम साय अचानक सड़क किनारे लगे ठेले पर रुककर गुपचुप (पानीपुरी) का स्वाद लेते नजर आए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और माहौल बेहद हल्का-फुल्का और उत्साहपूर्ण बन गया।
बताया जा रहा है कि ठेला चलाने वाली महिला ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी हुई थीं। मुख्यमंत्री ने गुपचुप खाने के बाद उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर एक लिफाफा गिफ्ट किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद वित्त मंत्री ने भी अपना बटुआ निकालकर भुगतान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम को आम लोगों से जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह सरल और सहज अंदाज उन्हें जनता के और करीब लाता है, वहीं ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक पल बन गया।


