छत्तीसगढ़ के Balrampur जिले में महान नदी के छिंदियाडांड घाट से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर रेत की तस्करी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया लंबे समय से नदी से अवैध उत्खनन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि लगातार हो रही रेत निकासी से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल की नींव कमजोर होने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बदलाव और अत्यधिक खनन से पुल की संरचना पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है, जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
read also: भारत के नए CDS बने एनएस राजा सुब्रमणि, पाकिस्तान-चीन मामलों के विशेषज्ञ को मिली तीनों सेनाओं की कमान
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और रेत तस्करी पर रोक लगाने की अपील की है। अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


