रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। यूक्रेन ने संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए रूस के कई इलाकों पर सैकड़ों ड्रोन दागे जाने की खबर सामने आई है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों को उनकी वायु रक्षा प्रणालियों ने काफी हद तक विफल कर दिया, हालांकि कुछ क्षेत्रों में नुकसान की भी जानकारी मिली है।
हमलों के बाद रूस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है, खासकर आगामी विक्ट्री डे समारोह से पहले। मॉस्को सहित कई बड़े शहरों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और हवाई निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।
read also: IPL 2026 Final Venue Change: बंगलूरू नहीं, अहमदाबाद में क्यों होगा फाइनल? BCCI सचिव ने बताया कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि विक्ट्री डे से पहले बढ़े ये हमले दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकते हैं। मौजूदा हालात में शांति वार्ता की संभावनाएं कमजोर पड़ती दिख रही हैं, जिससे क्षेत्र में संघर्ष के और तेज होने की आशंका जताई जा रही है।


