Pakistan Super League 2026 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ के ऐलान के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज David Warner ने नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वॉर्नर ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर किन मानकों के आधार पर खिलाड़ियों का चुनाव किया गया। उनका यह बयान सामने आते ही क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई।
वॉर्नर का मानना है कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि आंकड़ों और मैच जीताने वाले प्रदर्शन को अधिक महत्व मिलना चाहिए था। फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ भी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं, जिससे बहस और तेज हो गई है।
read also: मुफ्त योजनाओं पर बड़ा सवाल: खाली खजाने के बीच सोना, साड़ी और नौकरियां कैसे देंगी नई सरकारें?
क्रिकेट विश्लेषकों का कहना है कि ऐसी विवादित चयन सूचियां अक्सर बहस का कारण बनती हैं और यही खेल की लोकप्रियता भी बढ़ाती हैं। हालांकि, लीग आयोजकों की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


