पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ सकता है। ताजा हालात को देखते हुए एयरलाइन IndiGo ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा है कि क्षेत्र में बदलते सुरक्षा हालात के कारण कुछ उड़ानों के रूट और शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।
एडवाइजरी में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे यात्रा समय भी बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्षेत्रीय तनाव जारी रहा तो आने वाले दिनों में और एयरलाइंस भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी कर सकती हैं। यात्रियों को फिलहाल यात्रा से पहले ताजा अपडेट लेते रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


