देश में डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच नकदी की अहमियत अब भी बरकरार है। State Bank of India की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि अनिश्चितता और संकट के समय लोगों में नकदी रखने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक कैश और डिजिटल भुगतान दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और अर्थव्यवस्था में दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी।
रिपोर्ट में बताया गया कि डिजिटल ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़े हैं, लेकिन आपातकालीन परिस्थितियों, तकनीकी बाधाओं या नेटवर्क समस्याओं के दौरान नकदी की उपयोगिता सामने आती है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी नकदी अभी तक भुगतान का अहम माध्यम बनी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार संतुलित भुगतान व्यवस्था ही आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित कर सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ-साथ नकदी की उपलब्धता बनाए रखना भी जरूरी है, ताकि किसी भी संकट के समय भुगतान प्रणाली बाधित न हो।


