कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर सिर को लेकर पूरे गांव में घूमा. घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. आरोपी बुंदेली गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के यहां चौकीदारी और देखरेख का काम करता है जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है. लेकिन आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता था. आरोपी का परिवार तीन साल पहले ही सतरंगा गांव से आया था.
Rashifal 23 April 2026: 23 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर दोनों पति-पत्नी में बहस होती थी. फिर एक दिन जब बच्चे घर पर ही थे, तब आरोपी सालिक राम यादव ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. आरोपी यहीं नहीं रुका. वह सिर को लेकर गांव में घूमता रहा. इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी ने एक हाथ में बड़ा चाकू और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर पकड़ रखा था.
CG Vyapam Update: मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का बदला समय, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम
बाद में गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं.


