गर्मियों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर नहाने के पानी में कुछ खास चीजें मिलाई जाएं तो शरीर को ज्यादा ठंडक और ताजगी मिल सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक साधारण पानी में कुछ प्राकृतिक सामग्री मिलाकर नहाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है।
नहाने के पानी में गुलाब जल, पुदीना या खस (वेटिवर) डालना बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने के साथ खुशबू भी देता है, जबकि पुदीना शरीर की गर्मी कम करने में मदद करता है। वहीं खस की जड़ें पानी में भिगोकर नहाने से शरीर लंबे समय तक ठंडा महसूस करता है और पसीने की बदबू भी कम होती है।
read also: Study Alert: 180 करोड़ लोगों पर लिवर रोग का खतरा, लाइफस्टाइल बनी बड़ी वजह
इसके अलावा नींबू का रस और एलोवेरा जेल भी पानी में मिलाया जा सकता है। ये त्वचा को तरोताजा रखते हैं और गर्मियों में होने वाली खुजली व जलन से राहत देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन आसान उपायों से गर्मियों में नहाना सिर्फ ताजगी ही नहीं बल्कि स्किन केयर का हिस्सा भी बन सकता है।


