एक नई वैश्विक स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में करीब 180 करोड़ लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे में हैं। विशेषज्ञों के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, मोटापा, शराब का सेवन और अस्वस्थ खान-पान इसके मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि समय रहते सावधानी न बरती गई तो आने वाले वर्षों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और World Health Organization के अनुसार फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर पर युवाओं में जंक फूड, कम शारीरिक गतिविधि और डायबिटीज के बढ़ते मामलों ने जोखिम को कई गुना बढ़ा दिया है। शुरुआती लक्षण अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं, जिससे बीमारी देर से पकड़ में आती है।
read also: आंबेडकर जयंती पर PM मोदी का आर्काइव पोस्ट, बोले- बाबा साहेब न होते तो मैं भी यहां नहीं होता
डॉक्टरों का कहना है कि नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और शराब से दूरी रखकर लिवर को सुरक्षित रखा जा सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने की अपील की है, ताकि इस बढ़ते खतरे से बचा जा सके।


