बलरामपुर : वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से तेन्दुआ की एक खाल बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया, जिनके पास से एक और खाल जब्त की गई।
CG Weather Alert: प्रदेश में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानिए रायपुर का ताजा अपडेट


