Budget 2026 को लेकर टेक और मोबाइल यूजर्स की निगाहें भी सरकार के ऐलानों पर टिकी हुई हैं। खासतौर पर यह चर्चा तेज है कि क्या इस बजट में भारत में बनने वाले स्मार्टफोन, जिनमें iPhone भी शामिल हैं, सस्ते हो सकते हैं। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार कस्टम ड्यूटी और टैक्स स्ट्रक्चर में राहत दे सकती है, जिससे मोबाइल कंपनियों की लागत घटे और इसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिले।
जानकारों के मुताबिक, अगर बजट 2026 में मोबाइल कंपोनेंट्स पर आयात शुल्क कम किया जाता है या लोकल मैन्युफैक्चरिंग को अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है, तो स्मार्टफोन की कीमतों में गिरावट संभव है। Apple समेत कई बड़ी कंपनियां पहले ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही हैं, ऐसे में बजट से जुड़ा कोई भी सकारात्मक फैसला बाजार के लिए अहम माना जा रहा है।
Budget 2026 LIVE के तहत अब बस थोड़ी देर में सरकार का अंतिम फैसला सामने आ जाएगा। अगर स्मार्टफोन सेक्टर को राहत मिलती है, तो आने वाले महीनों में iPhone समेत कई पॉपुलर मोबाइल मॉडल्स की कीमतों में कटौती देखने को मिल सकती है, जिसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को होगा।


